गतिविधियाँ

इस शृंखला के सर्वश्रेष्ठ प्रयत्न के रूप मे विख्यात विचारक एवं सिने अभिनेता श्री ए. के. हंगल का व्याख्यान 19 मई 2004 को जाल सभागृह में आयोजित किया गया।

चुनरी यात्रा :-

संस्था द्वारा सन् 2004 के पश्चात प्रतिवर्ष नवरात्रि में रीगल तिराहे से बिजासन माता मंदिर तक चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाता है व नि:शुल्क माताजी की प्रतिमाएं वितरित की जाती हैं।

दीपोत्सव एवं तुलसी वितरण :-

संस्था द्वारा वर्ष 2002 के पश्चात प्रतिवर्ष दिपावली पर्व पर दिपोत्सव मनाया जाता है। दीपक एवं तुलसी के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाता है।

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का सम्मान :-

27 फरवरी 2005 को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर रविन्द्र नाट्यगृह परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का सम्मान किया गया, उनके संघर्षों को नमन किया।

जल वितरण :-

ग्राम सिंदौड़ा में 3 अप्रैल 2005 से 7 अप्रैल 2005 तक श्री कमलकिशोर नागरजी के प्रवचन स्थल पर संस्था टैंकर से जल व्यवस्था की गई।

सभी धर्मों के त्यौहारों का सम्मान :-

  • झूलेलाल जयंती पर सिंधी समाज की शोभायात्रा का स्वागत।
  • जैन समाज के दोनों ही पंथों की शोभायात्राओं का स्वागत।
  • बोहरा समाज के धर्मगुरू सैयदना साहब के जन्मदिवस पर मिलन समारोह।
  • सिख समाज की शोभायात्रा का स्वागत।
  • क्रिसमस पर्व के अवसर पर सभी गिरजाघरों में फुल एवं बधाइयां।

रक्तदान शिविर :-

संस्था द्वारा रीगल तिराहे पर डेण्टल कॉलेज के छात्रों और जुनियर डॉक्टर एसोसिएशन के साथ संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

क्रांति दिवस :-

9 अगस्त 2005 को क्रांति दिवस पर जेल रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों, कार्यकर्ताओं, आमजनों और स्वतंत्रता सैनानियों ने भाग

जन्म अष्टमी :-

28 अगस्त 2005 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज की शोभायात्रा की अगवानी की गई एवं भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
लिया।

वंदे मातरम् शताब्दी समारोह :-

वंदे मातरम् गान की जन्म शताब्दी के अवसर पर संस्था द्वारा रीगल तिराहे पर दिनांक 7 सितंबर 2005 को स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का सम्मान एवं वंदे मातरम् पर्व का आयोजन किया गया।

पौधारोपण :-

संस्था द्वारा शहीद पर्वत पर 12 सितंबर 2005 से पौधारोपण पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत कार्यकताओं ने एवं एन. सी. सी. की सामान्य विंग के 500 एवं एयर विंग के 700 छात्रों तथा 9वीं गल्र्स बटालियन की 700 छात्राओं ने शहीद पर्वत पर पौधे लगाए।

चुनरी यात्रा :-

संस्था द्वारा प्रतिवर्ष चुनरी यात्रा का भव्य अयोजन किया जाता है। चुनरी यात्रा 8 अगस्त 2005 को खजराना गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर बिजासन माता मंदिर पर सम्पन्न हुई।

प्रकाश पर्व :-

13 नवंबर 2005 को प्रकाश पर्व पर सिख समाज की शोभायात्रा की अगवानी स्वागत द्वार मंचों पुष्पहार आदि से की गई और सर्वधर्म समभाव की प्रतिज्ञा ली।

बलिदान दिवस :-

27 फरवरी 2006 को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर मालवी कलाकार नानूराम हेकडिय़ाजी, नि:शुल्क शिक्षादाता बलवंतसिंह पटेलजी, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी मुक्तादेवी शर्माजी, प्रसिद्ध नाट्यकार डॉ. गणेश मतकरजी व समाजसेवी श्रीमति अर्चना जायसवालजी का सम्मान किया गया।

चुनरी यात्रा :-

संस्था द्वारा वर्ष 2006 नवरात्रि में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चुनरी यात्रा का आयोजन खजराना गणेश मंदिर से बिजासन माता मंदिर तक किया गया। मालवा की शांति और समृद्धि के लिए यह यात्रा प्रतिवर्ष निकाली जाती है।

पौधारोपण व पर्यावरण सुरक्षा :-

संस्था द्वारा शहीद पर्वत पर 18 अक्टूबर 2006 को पौधारोपण किया गया एवं एन.सी. सी. के 600 छात्रों ने पर्यावरण स्वच्छ रखने की शपथ ली व पौधारोपण किया।

सद्भावना समरसता दिवस :-

संस्था द्वारा शहर की शांति व साम्प्रदायिकता के खिलाफ स्वतंत्रता सग्राम सैनानियों के साथ सद्भावना समरसता दिवस दिनांक 23 मार्च 2007 को मनाया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सैनानी की पुण्यतिथि पर सम्मान :-

संस्था द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. केशवराम कामले की पूण्यतिथि पर शहर का नाम विभिन्न क्षेत्रों में रोशन करने वालों व श्रीमति कामले का सम्मान किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस :-

संस्था प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करती है और पर्यावरण चेतना पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है।

राष्ट्र ध्वज तिरंगे का जन्मदिवस :-

संस्था द्वारा देश की अस्मिता के प्रतिक राष्ट ध्वज का जन्मदिवस 22 जुलाई 2007 को देश के इतिहास में पहली बार मनाया गया। साथ ही यह जन्मदिवस तिरंगा सप्ताह के रूप में जिला स्तर पर जनजागृति के उद्देश्य से बनाया व तिरंंगे के इतिहास से जुड़ी सभी रोचक बातों के कार्यक्रम के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया गया।

हरियाली महोत्सव पर पौधारोपण :-

हरियाली महोत्सव के तहत दिनांक 31.08.2007 को संस्था द्वारा देवगुराडिय़ा मंदिर से रैली निकालकर सैकड़ों साथियों सहीत 151 पौधारोपण पौधे रोपे गए. संस्था द्वारा दिनांक 16.10.2007 को शहीद पर्वत पर इंदौर व उज्जैन संभाग के 850 एन. सी. सी. कैडेट्स अपने हाथों में पौधे लेकर हरियाली फैलाने का संकल्प लिया एवं संस्था अध्यक्ष श्री पटेल के साथ पौधारोपण किया।

कवि सम्मेलन :-

संस्था द्वारा प्राचीन हिंगोट युद्ध के अवसर पर अ. भा. कवि सम्मेलन दिनांक 10 नवम्बर 2007 को गौतमपुरा में किया गया, जिसमें देश के जाने माने कवियों ने शिरकत की।

बालदिवस :-

पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरूजी की जयंती पर बालदिवस के रूप में नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया एवं शासकीय स्कूलों में टॉफियां वितरीत की गई।

गौरक्षा संकल्प अभियान :-

संस्था के पांच सूत्रों में से एक सूत्र गौरक्षा का है, जो कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। गौरक्षा अभियान के तहत 14 जनवरी 2008 मकर संक्राति पर्व पर संस्था द्वारा इंदौर जिले के कई नगरों (बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातौद, गांधीनगर) में गौरक्षा संकल्प यात्रा निकालकर घर में बनने वाली पहली रोटी गाय माता के लिए मांगी गई। इसमें समस्त संस्था सदस्य, भजन मंडली व अन्य भक्तजन उपस्थित थे।

राष्ट्र ध्वज तिरंगे का जन्मदिवस :-

संस्था द्वारा 22 जुलाई 2008 से प्रतिवर्ष राष्ट्र ध्वज तिरंगे का जन्मदिवस मनाया जाता है। इसके तहत तिरंगा सप्ताह के रूप में गांधी नगर, हातौद, देपालपुर,गौतमपुरा की स्कूलों में मनाया गया। संस्था द्वारा समाज के कमजोर वर्ग एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क कॉपी वितरण किया गया व शासकिय अस्पतालों एवं अनाथालयों में फल वितरित किए गए।

गणतंत्र दिवस पर शहीदों की याद में मोमबत्ती यात्रा निकाली :-

संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व 25.01.2009 को नेहरू प्रतिमा मधुमिलन चौराहे से गांधी प्रतिमा रिगल तिराहे तक देश की सीमाओं की रक्षा और आतंकवादी घटनाओं में अपनी जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को शृद्धांजलि दी गई। यात्रा में सभी देश पे्रमी मोमबत्ती लेकर चल रहे थे।

राष्ट्र ध्वज तिरंगे का जन्मदिवस :-

संस्था एवं विद्यासागर स्कूल द्वारा वर्ष 2009 को सयुक्त रूप से राष्ट्र ध्वज का 62वां जन्मदिवस विद्यासागर स्कूल में मनाया गया एवं तिरंगे से जूड़ी महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियां तिरंगा अभियान प्रमुख श्री रवि अतरोलिया द्वारा बच्चों को दी गई।

नवरात्री में निकाली माता की चुनरी यात्रा :-

संस्था द्वारा प्रतिवर्षनुसार निकाली जाने वाली चुनरी यात्रा इस बार शहर के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई। यात्रा देपालपुर, गौतमपुरा, बेटमा में निकाली गई। यात्रा में शृद्धालु मां की चुनरी लेकर पैदल चल रहे थे। यात्रा में गरबा मंडल,भजन मंडल भजन गाते चल रहे थे.

शासकीय स्कूलों में बालिका वधू फेम आनंदी पहुंची :-

संस्था द्वारा शासकीय स्कूलों में विशेष छात्राओं के लिए च्च्पर्यावरण के प्रति सजगता और शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं का योगदान ज्ज् विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बालीक वधू की फेम च्च्आनंदीज्ज् आविका गौर गांधी नगर देपालपुर के शासकीय स्कूलों में पहुंची एवं छात्राओं से रू-ब-रू हुई।

Print Friendly